इंडियन माइथोलॉजी इन दिनों उन सभी लोगों को आकर्षिक कर रही है जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ नया करना चाहते हैं. इस क्षेत्र में न्यू एज स्प्रिचुअल गुरु दीपक चोपड़ा और निर्देशक शेखर कपूर बीते कई सालों से काम कर रहे हैं. उनके तैयार किए गए ग्राफिक नॉवेल पर फिल्म निर्माण की भी तैयारी है.
शुरुआत में यह प्रोजेक्ट वर्जिन ग्रुप के रिचर्ड ब्रान्सन के साथ आरंभ हुआ. मगर कुछ साल के अंतराल पर करार टूट जाने के बाद इस टीम ने लिक्विट कॉमिक्स के नाम से अपने सभी टाइटिल जारी कर दिए. इस सिरीज की खास बात है, जाने-माने फिल्म निर्देशकों को इसकी रचना-प्रक्रिया में शामिल करना- जिनमें गॉय रिची, जॉन वू और शेखर कपूर जैसे नाम शामिल हैं.
इस टीम ने रामायण और महाभारत की कथाओं के आधुनिक संस्करण भी प्रस्तुत किए हैं. यह एक शुरुआत हो सकती है, भारतीय विषयों को अंतर्राष्ट्रीय फलक तक ले जाने की. ठीक उसी तरह जैसे जापान का मंगा एनीमेशन की एक शैली बनकर दुनिया पर छा गया या चीन के मार्शल आर्ट सिनेमा ने दुनिया के बाजार पर कब्जा कर लिया.
यहां प्रस्तुत है- दीपक चोपड़ा की काली पर आधारित कॉमिक्स का डिजिटल संस्करण-

0 comments:
Post a Comment